सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक होने के दावों के बीच सामने आया एक वीडियो पार्टी के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गया है। भंडारा के मोहाड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान खाने की प्लेट को लेकर नेता और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। पूरी घटना का वीडियो सामाजिक माध्यम पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। ऐसे में एक बात तो खुलकर सामने आई है कि अनुशासन के लिए पहचानी जाने वाली भाजपा अब पहले जैसी नहीं रही। आश्चर्य की बात यह है कि पूर्व पालकमंत्री तथा विधायक परिणय फुके की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी।
