ओटीटी की ग्लैमरस दुनिया में अपनी बोल्ड अदाओं से चर्चा बटोरने वाली सुहाना खान ने इंटीमेट और रोमांटिक सीन्स को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने पर्दे के पीछे की हकीकत सामने ला दी। पॉडकास्ट में सुहाना से पूछा गया कि आखिर वैâमरे के सामने रोमांटिक सीन्स करते वक्त कलाकार उन पलों को सच में महसूस या एंजॉय करते हैं? सुहाना ने साफ कहा कि पर्दे पर दिखने वाला रोमांस असल जिंदगी के निजी पलों जैसा बिल्कुल नहीं होता। उनके मुताबिक, सेट पर डायरेक्टर, कैमरा टीम और कई क्रू मेंबर मौजूद रहते हैं। ऐसे में पूरा माहौल बेहद प्रोफेशनल होता है और कलाकार सिर्फ निर्देशक के निर्देशों के मुताबिक परफॉर्म करते हैं। सुहाना ने यह भी बताया कि कलाकार की सहजता और सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में इशारा किया कि अगर इंटीमेट सीन सच में एंजॉय किए जाते, तो इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी चर्चाएं शायद ही सुनने को मिलतीं।
