मुख्यपृष्ठग्लैमरमासूम थी, कामुक बन गई

मासूम थी, कामुक बन गई

-सीमा श्रीवास्तव

कभी मासूम थी, मगर अब कामुक बन गई है। जी हां, जब ऐनी हैथवे को पहली बार ‘द प्रिंसेस डायरीज’ में मिया थर्मोपोलिस के रूप में देखा गया था तो उन्हें एक बेदाग डिज्नी बाल कलाकार के रूप में प्रशंसा मिली। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में अभिनेत्री ने अपनी ‘साफ-सुथरी’ छवि से खुद को अलग कर लिया है और अपने कामुक पक्ष को उजागर किया है। हाल ही में उन्होंने मनोवैज्ञानिक थ्रिलर वेरिटी में अभिनेत्री डकोटा जॉनसन के साथ जब एक जोशीला चुंबन साझा किया तो लोग देखकर हैरान रह गए। २००० के दशक की शुरुआत में ‘द प्रिंसेस डायरीज’ की फिल्मों और २००४ की प्यारी पौराणिक फिल्म ‘एला एनचांटेड’ से प्रसिद्धि पाने के बाद, किसी ने भी अगले साल ‘हैवोक’ में टॉपलेस ऐनी को देखने की उम्मीद नहीं की थी। इस क्राइम ड्रामा फिल्म के जरिए अभिनेत्री एनी ने डिज्नी से निकलकर वयस्क दर्शकों के सामने अपनी नई पहचान बनाई है। इस फिल्म में उसके चुंबन दृश्य तो हैं ही साथ ही कई कामुक दृश्य भी फिल्माए गए हैं जिसने उसकी पूरी साफ सुथरी छवि को बदल कर रख दिया है।
चोरनी ओलिविया
क्या उसे चोरनी कहा जा सकता है? अपने एल्बम के लिए पुराने संगीत की नकल करना भी एक तरह से चोरी ही हुई। अब देखिए न, गायिका ओलिविया डीन को गाने की रानी कहा जा सकता है, मगर उन्हें इस समय वह प्यार महसूस नहीं हो रहा होगा। क्योंकि ब्रिटिश चार्ट में शीर्ष पर रहने वाली इस गायिका को अपने गीत ‘आई हैव सीन इट’ को लेकर एक जटिल कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है। उन पर एक नया मुकदमा दायर किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि उसने बिल विथर्स के १९८१ के सोल क्लासिक गीत ‘जस्ट द टू ऑफ अस’ की धुन की नकल की है। जी हां, दिवंगत गायिका विथर्स के गानों के प्रकाशकों का आरोप है कि ओलिविया का यह गाना, जो उनके एल्बम ‘द आर्ट ऑफ लविंग’ में शामिल है, एक पुराने गाने की नकल है। यह उनका नहीं हो सकता। हालांकि, मुकदमे में ओलिविया व उनके सह-लेखकों पर सीधे मुकदमा चलाने के बजाय, ओलिविया के अमेरिकी रिकॉर्ड लेबल वैâपिटल रिकॉर्ड्स और उसकी मूल कंपनी यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप को प्रतिवादी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। इस गाने को अकेले स्पॉटिफाई पर २४६ मिलियन बार स्ट्रीम किया जा चुका है।

अन्य समाचार