भारत-वेस्टइंडीज के बीच ३ मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने शाई होप के नाबाद १६२ रन की पारी के दम पर भारत को ५ विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज को तीसरे मैच में जीत जरूर मिली, लेकिन इस वनडे सीरीज को भारत ने २-१ से जीत लिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और केएल राहुल की शतकीय पारी की मदद से ५० ओवर में ७ विकेट पर ३५१ रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए ३५२ रन का टारगेट दिया। जीत के लिए मिले इस टारगेट को वेस्टइंडीज ने ४८.२ ओवर में ५ विकेट पर ३५२ रन बनाकर पूरा कर लिया। भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज को इस टारगेट को हासिल करने से नहीं रोक पाए और टीम इंडिया के गेंदबाज काफी साधारण नजर आए।
