मुख्यपृष्ठखेलगेंदबाजों का करियर भी दांव पर!

गेंदबाजों का करियर भी दांव पर!

क्रिकेट है या चौके-छक्कों की आतिशबाजी? रांची के टी-२० मुकाबले में रनों की ऐसी बरसात हुई कि गेंदबाजों के पसीने छूट गए! भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए २४९ रन ठोक दिए, लेकिन वेस्टइंडीज ने भी हार मानने से इनकार कर दिया। शुरुआती ओवर में दो विकेट गिरने के बावजूद कप्तान शे होप ने शतक जड़कर बाजी पलट दी और टीम ने १८.३ ओवर में २५२ रन बनाकर जीत छीन ली। दोनों टीमों ने मिलकर ५०१ रन कूट डाले! इस रन-महोत्सव के बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर का पारा चढ़ गया। उन्होंने सपाट पिच पर सवाल उठाते हुए साफ कहा कि क्रिकेट सिर्फ चौके-छक्कों का तमाशा नहीं है। गेंद और बल्ले के बीच बराबरी की टक्कर भी जरूरी है, क्योंकि गेंदबाजों ने यहां तक पहुंचने के लिए खूब मेहनत की है और उनका करियर भी दांव पर है। इस जीत से वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज १-१ से बराबर कर दी। अब सवाल यही है कि अगली पिच बल्लेबाजों का हाईवे होगी या गेंदबाजों को भी मिलेगा मौका?

अन्य समाचार