मुख्यपृष्ठग्लैमरहॉलीवुड हॉटलाइन : ये कैसी समाजसेवा मैडम जी..?.. एडल्ट फिल्मों से कमाई...

हॉलीवुड हॉटलाइन : ये कैसी समाजसेवा मैडम जी..?.. एडल्ट फिल्मों से कमाई और उसी पैसे से बेजुबानों की भलाई!

-मनमोहन सिंह

जरा सोचिए, एक तरफ ऐसा पेशा, जिसे लेकर समाज में तरह-तरह की बातें होती हैं, और दूसरी तरफ गाय, बकरी और सूअरों के लिए चारे का इंतजाम! चार्ली फोर्डे की कहानी कुछ ऐसी ही है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है।
दुनिया में समाजसेवा के आपने कई तरीके देखे होंगे, लेकिन एडल्ट स्टार चार्ली फोर्डे की कहानी सुनकर आप भी कहेंगे, ‘अरे मैडम जी, ये कैसी समाजसेवा है?’ एक तरफ एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काम और दूसरी तरफ बेजुबान जानवरों की सेवा। उनकी जिंदगी के ये दो अलग-अलग पहलू लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
दरअसल, चार्ली एडल्ट फिल्म स्टार होने के साथ-साथ पशु चिकित्सक भी हैं। वह चार साल तक इमरजेंसी वेटरनरी मेडिसिन में काम कर चुकी हैं। अब वह अलग-अलग पशु कल्याण संगठनों के साथ जुड़कर जानवरों की मदद करने और उनके लिए जागरूकता फैलाने में जुटी हैं। चार्ली का कहना है कि एडल्ट वर्क से होने वाली कमाई ही उनके इस मिशन को आगे बढ़ाने में मदद करती है। जानवरों की सेवा के लिए यात्रा, वीडियो शूटिंग और दूसरे खर्च उठाने पड़ते हैं। ऐसे में उनकी कमाई इस काम के लिए आर्थिक सहारा बन रही है। फिलहाल चार्ली कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित हैप्पी हर्ड फार्म सैंक्चुअरी के लिए १५,००० डॉलर जुटाने की कोशिश कर रही हैं। इस रकम का इस्तेमाल गाय, सूअर, बकरी और दूसरे बचाए गए जानवरों के चारे के लिए किया जाना है। अब चार्ली के इस अनोखे काम को लेकर कोई हैरान है, तो कोई उनके मकसद पर चर्चा कर रहा है। ऐसे में जहन में बस एक ही सवाल उभरता है कि समाजसेवा के लिए क्या ऐसा रास्ता चुनना जरूरी था, या दूसरे विकल्प भी मौजूद थे? मैडम जी, नेक काम तो अच्छी बात है, लेकिन क्या इसके लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं हो सकता था?

 

अन्य समाचार