अनिल मिश्र / रांची
झारखंड प्रदेश के सरायकेला से एक बेहद ही प्यारी और अनोखी तस्वीर सामने आई है। जहां नन्हे हाथी बादल का पहला जन्मदिन खास अंदाज में मनाया जा रहा है।इस मौके पर उसकी मां रजनी का इक्कीसवीं जन्मदिन भी मनाया गया।इस बीच वन विभाग ने वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर दोनों हाथियों के लिए विशेष आयोजन किया, जिसमें केक काटने से लेकर बच्चों के बीच मिठाइयां बांटने तक की व्यवस्था की गई।मां-बेटे के जन्मदिन पर खास आयोजन
मकलूकोचा में आयोजित इस कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वन विभाग की ओर से हाथी रजनी और उसके नन्हे बेटे बादल के लिए खास केक तैयार कराया गया था।इस कार्यक्रम के दौरान दोनों हाथियों ने केक खाया और अपने जन्मदिन के जश्न का हिस्सा बने।इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए स्थानीय लोगों और बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।पहली बार बादल के जन्मदिन का जश्न इस बार का आयोजन इसलिए भी खास रहा, क्योंकि पहली बार रजनी के साथ उसके बेटे बादल का जन्मदिन भी मनाया गया। बादल पिछले साल से ही मकलूकोचा में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस नन्हे हाथी की मासूमियत और मां के साथ उसकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।जन्मदिन के आयोजन ने वहां मौजूद लोगों को वन्यजीवों के प्रति लगाव और उनके संरक्षण के महत्व का संदेश भी दिया। इस अवसर पर वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर बांटी गई मिठाइयां वन्य प्राणी सप्ताह के समापन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं। आयोजन का उद्देश्य लोगों में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना भी रहा। इस तरह आमलोगों के बीच रजनी और बादल के जन्मदिन का यह अनूठा समारोह स्थानीय लोगों के लिए यादगार बन गया ।
