मुख्यपृष्ठनए समाचारसीयूएसबी परिसर में नवसृजित केंद्रीय विद्यालय बोधगया का विद्या प्रवेश समारोह का...

सीयूएसबी परिसर में नवसृजित केंद्रीय विद्यालय बोधगया का विद्या प्रवेश समारोह का आयोजन… कुलपति प्रो के. एन. सिंह ने किया शुभारंभ

 अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश के धार्मिक, अध्यात्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक नगरी गयाजी शहर से पंद्रह किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंचानपुर बाजार के पास स्थित दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) परिसर में नवसृजित केंद्रीय विद्यालय बोधगया का विद्या प्रवेश समारोह का आयोजन आज शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पठन -पाठन का औपचारिक शुभारंभ किया। इस संबंध में दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के जन सम्पर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि कार्यक्रम में सीयूएसबी के कुलसचिव नरेंद्र कुमार राणा, वित्त अधिकारी रश्मि त्रिपाठी, सीईओ डॉ. शांति गोपाल पाइन, केंद्रीय विद्यालय गया टू के प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव के साथ सीयूएसबी के प्राध्यापकों, अधिकारियों के साथ, स्कूल में नामांकन पाने वाले बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद रहें। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. सिंह ने सीयूएसबी परिसर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए विवि की ओर से किये गए प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय खुलने से उनका एक बड़ा सपना पूरा हुआ है। कुलपति महोदय ने कहा कि सीयूएसबी परिसर में केंद्रीय विद्यालय की बड़ी आवश्यकता थी। सीयूएसबी परिसर में रह रहे शिक्षकों एवं कर्मयोगियों के बच्चों की पढ़ाई एक समस्या थी, लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो गया। इस केंद्रीय विद्यालय में सीयूएसबी के कर्मियों के बच्चों के साथ-साथ इस छेत्र के आस-पास के गांवो में रहने वाले बच्चे भी स्कूली शिक्षा हासिल कर पाएंगे। प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव ने परिसर में केंद्रीय विद्यालय के स्थान देने एवं भवन मुहैया करवाने के लिए कुलपति प्रो के. एन. सिंह के साथ विश्वविद्यालय के उच्च पदाधिकारियों एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय वन की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ज्ञात हो केंद्रीय विद्यालय बोधगया में बालवाटिका एक से तीन और कक्षा एक से पांच तक एक-एक सेक्शन की पढ़ाई शुरू हो रही है। विद्यालय में नामांकन को लेकर विश्वविद्यालय के आस-पास के गांव और ज़िले के दूसरे इलाकों के अभिभावकों में काफी उत्सुकता देखने को मिली। 320 सीटों में नामांकन के लिए करीब 2,500 आवेदन प्राप्त हुए थे।

अन्य समाचार