रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
जूचंद्र के कर्मवीर विद्यालय की 139वीं जयंती के अवसर पर विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गय। पद्मभूषण कर्मवीर भाऊराव पाटील की 139 वीं जयंती पर उनके जीवन पर आधारित रंगोली बनाई गई। विद्यालय में कृत्रिम बुद्धि ज्ञान (AI ) कक्षा का उद्घाटन भगीरथ शिंदे के हाथों किया गया। शिक्षा क्षेत्र में वर्ष भर विद्यालय में किए गए कार्यों की उपलब्धि पर आधारित पत्रिका ‘ ‘क्षितिज’ का प्रकाशन उपस्थित अतिथियों के हाथों किया गया। रायगड विभाग के विभागीय चेयरमैन बालाराम पाटिल तथा ज्यूनियर कॉलेज के प्रा निलेश दत्ताराम गवली को वर्ष 2026 का आदर्श शिक्षक कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी तरह विद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष व रायगड विभाग सलाहकार समिति के सदस्य पुरुषोत्तम पाटील के अमृत महोत्सव 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में 75 हजार रुपए की एफ डी बैंक में डिपोजिट की गई। जिसके व्याज से विद्यालय में 10 वीं 12 वीं कक्षा की परीक्षा में में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। कला शिक्षक फर्डे सर तथा ATL विभाग की शिक्षिका श्रीमती सालुंखे की परिकल्पना से विद्यालय में बनाया गया चलता फिरता बटवृक्ष विषेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर गुरुकुल शिक्षक तथा शिक्षिका पुरस्कार विद्यालय के शिक्षक तथा शिक्षिका को प्रदान किए गए। इस अवसर पर रयत शिक्षा संस्था के वाइस चेयरमैन एड भगीतथ शिंदे, रायगड विभाग के विभागीय चेयरमैन बालाराम पाटील, सह सचिव बंडू पवार, मोहन कोंगरे, किशोर पाटील, रवींद्र भोईर, विनय पाटील तथा पुरुषोत्तम पाटिल सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
