मुख्यपृष्ठनए समाचार'शरद रत्न-2026’ सम्मान से सम्मानित हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा राष्ट्रीय...

‘शरद रत्न-2026’ सम्मान से सम्मानित हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा राष्ट्रीय महासचिव आयुष यादव

 सामना संवाददाता / मुंबई

बुधवार, 7 अगस्त को मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में प्रतिष्ठित सम्मान समारोह ‘शरद प्रतिभाशाली सांस्कृतिक प्रतिष्ठान’ का द्वितीय स्थापना दिवस आयोजित किया गया। ‘शरद प्रतिभाशाली सांस्कृतिक प्रतिष्ठान’ के अध्यक्ष भजनसम्राट राजारामबुवा शेलार, उपाध्यक्ष भावनाताई घाणेकर के अलावा सभी पदाधिकारी ने भव्य कार्यक्रम को सफल बनाया। संस्था कला, संस्कृति व कर्तृत्व का सम्मान करने के साथ समाज के विविध घटकों को एक व्यासपीठ पर लाने का उम्दा कार्य प्रतिष्ठान कर रही है।
सामाजिक परंपरा के साथ आध्यात्मिक परंपरा का संवर्धन भी बखूबी किया गया। महाराष्ट्र की समृद्ध कला, संस्कृति, आध्यात्मिक व सामाजिक परम्परा को जीवंत रखनेवाले व विविध क्षेत्रों में अपने उल्लेखनीय कार्यों से योगदान देनेवाले सभी मान्यवरों का सम्मान करने का महत्त्वपूर्ण कार्य प्रतिष्ठान के माध्यम से जारी है और उसी कड़ी में यह कार्यक्रम ‘शरदरत्न पुरस्कार २०२६’ अंतर्गत विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देनेवालों को पुरस्कार प्रदान कर उनके कार्यों को गौरव प्रदान किया गया। पूर्व सांसद रामसेठ ठाकुर को जीवन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया, वहीं कामगार क्षेत्र में उम्दा कार्य करनेवाले महाराष्ट्र एनसीपी (शरद पवार) के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे को ‘कामगार नेता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। उसी कड़ी में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोकप्रिय युवा राष्ट्रीय महासचिव आयुष यादव को ‘शरद रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयुष यादव को वरिष्ठ अधिवक्ता एड. राजेश यादव, एड. राकेश यादव (कोषाध्यक्ष-अंधेरी बार एसोसिएशन), सभाजीत यादव (पूर्व दूरसंचार अधिकारी), प्रमिला मीडिया हाउस के डायरेक्टर सुभाष यदुवंशी, रफीक खान, समाजवादी नेता कृपाशंकर यादव, गुलाब यादव, रमाकांत यादव, पत्रकार विष्णु बुरे, पूर्वांचल ग्वाल संघ के प्रवर्तक कमलकांत यादव, लवकुश यादव, रामलाल यादव आदि लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अन्य समाचार