सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र में महायुति सरकार की कार्यशैली पर विपक्ष ने जोरदार हमला बोला हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देवेंद्रजी बहुत पढ़ाकू हैं। परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद भी आपकी पढ़ाया जारी रहती है। सपकाल की इस टिप्पणी के जरिए कांग्रेस ने विद्यार्थियों की समस्याओं और किसानों की बदहाली को लेकर सरकार को घेरा। सपकाल ने आरोप लगाया कि राज्य में शिक्षा का सत्यानाश हो रहा है। छात्र भी परेशान और बेरोजगार हैं एमपीएससी परीक्षा घोटाला का अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है।सरकार किसी भी मामले में जांच करवाने से कतरा रही है। ऐसे में छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। सब कुछ साफ हो गया है उसके बाद भी हमारे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कह रहे हैं कि इस पर अभी उनका अध्ययन जारी है। गजब है परीक्षा खत्म हो गई और सीएम अभी भी पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसा तंज उन्होंने कसा। दूसरी तरफ राज्य में सूखे और फसल नुकसान की स्थिति स्पष्ट होने के बावजूद सरकार पंचनामों की प्रक्रिया में उलझी हुई है। जब खेतों में फसलें सूख चुकी हैं और नुकसान दिखाई दे रहा है, तो किसानों को राहत देने में देरी क्यों की जा रही है?
