सामना संवाददाता / मुंबई
लेखिका मेधा पुष्कर्णा की चर्चित पुस्तक सीरीज़ ‘द ग्रेट ट्रायल’ को YouTube पर 20 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। इस उत्साहजनक प्रतिक्रिया के बीच उनकी तीसरी पुस्तक ‘द ग्रेट ट्रायल इट इज नॉट ओवर येट एनिमल वर्ल्ड वर्सेज मैनकाइंड’ के तीन नए ट्रेलर जारी किए गए हैं, जिनमें दो अंग्रेज़ी और एक हिंदी ट्रेलर शामिल है। ये ट्रेलर जानवरों और इंसानों के बीच संघर्ष, अदालत की कार्यवाही और एक रहस्यमयी हत्या की कहानी को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। हिंदी ट्रेलर के जरिए इस कहानी को हिंदी भाषी दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
YouTube पर मिल रही प्रतिक्रिया पर खुशी जताते हुए मेधा पुष्कर्णा ने कहा कि दर्शकों का प्यार उन्हें ऐसी कहानियां लिखने के लिए प्रेरित करता है, जो मनोरंजन के साथ कानून, न्याय, जिम्मेदारी और इंसानों तथा जानवरों के संबंधों पर विचार करने का अवसर दें। लॉ एंड जस्टिस पब्लिशिंग कंपनी द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में न्यायिक प्रक्रिया और मानव-वन्यजीव संबंधों से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। पुस्तक Amazon, Kindle और Flipkart पर उपलब्ध है, जबकि इसके नए ट्रेलर और सीरीज़ की पिछली पुस्तकों ‘वॉर ऑन अर्थ’ तथा ‘कोरोना समन्ड टू कोर्ट’ के ट्रेलर लेखिका के YouTube चैनल पर देखे जा सकते हैं।
