मुख्यपृष्ठनए समाचारटिकारी प्रखंड, पंचानपुर बाजार में छठी बार विराजमान हुईं काली मां...सचिव के...

टिकारी प्रखंड, पंचानपुर बाजार में छठी बार विराजमान हुईं काली मां…सचिव के आकस्मिक निधन के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश के धार्मिक, अध्यात्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक नगरी गयाजी जिले के टिकारी प्रखंड अंतर्गत लभरा-पंचानपुर गांव स्थित ग्राम देवी के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली की प्रतिमा स्थापित किए गए हैं।इसी बीच आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के कलश स्थापना से दूर्गा सप्तशती पाठ सहित विविध पूजा-अर्चना एवं संध्या आरती किए जा रहें।इस बीच संध्या की बेला में किशोरी, बच्चियों के साथ-साथ महिलाओं द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है। इस काली पूजा कार्यक्रम में जहां यजमान की भूमिका में पवन मिश्र हैं, वहीं ब्राह्मण के पद पर शिक्षक ब्रजेश पाठक पूरे विधि-विधान पूर्वक इस शारदीय नवरात्र में मां भगवती का पाठ एवं पूजा-अर्चना करवाने में सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मां काली के दर्शन और पंडाल की भव्यता देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। वहीं लभरा-पंचानपुर पूरे बाजार में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इस काली पूजा का आयोजन का नेतृत्व मां काली पूजा समिति लभरा-पंचानपुर की ओर से किया जा रहा है। इस वर्ष पंचानपुर बाजार इस पार और मोरहर नदी के पूल पार में कुल तीन स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसमें एक स्थान पर मां काली और दो स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मां काली की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। भव्य पंडाल, आकर्षक सजावट और भक्तिमय वातावरण से पूरा लभरा -पंचानपुर बाजार देवी भक्ति के रंग में रंग गया है। इस आयोजन में मां काली पूजा समिति पंडित जी लेन,देवी स्थान लभरा-पंचानपुर के अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार मिश्र उर्फ मिठू बाबा,पवन मिश्र उपाध्यक्ष, अभिषेक मिश्र उर्फ नन्हीं कोषाध्यक्ष,ओम प्रकाश उर्फ भूण्डुल बाबा उपाध्यक्ष सहित रवि रंजन वत्सलम, मुकेश कुमार, प्रशांत मिश्र उर्फ बंटी, अभिषेक रंजन, कमलेश पोतियार, रवि पोतियार उर्फ चुन्नु बाबा, राजेश मिश्रा अमन आनंद, रविंद्र मिश्र सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं सचिव सुबोध कुमार पाठक उर्फ बड़े जी के आकस्मिक निधन ह्रदय गति रूक जाने के कारण होने से इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। इस संबंध में पूजा समिति ने बताया कि संस्था के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत सुबोध पाठक जी के निधन होने से इस पूजा समिति को बहुत बड़ा ही झटका लगा है। वहीं नवरात्रि शुरू होने और उनके अचानक निधन होने के कारण पाठ एवं प्रतिमा स्थापित किए गए हैं, लेकिन इस वर्ष कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया जाएगा।

अन्य समाचार