मुख्यपृष्ठनए समाचारचाॅकलेट मांगने पर मामा ने थमाया पिस्तौल...बच्चे ने खिलौना समझ खेलते समय...

चाॅकलेट मांगने पर मामा ने थमाया पिस्तौल…बच्चे ने खिलौना समझ खेलते समय दबाया ट्रिगर…गोली चलने से हुई मौत, मामा फरार

 अनिल मिश्र / रांची

झारखंड प्रदेश के स्टील सिटी के नाम से मशहूर बोकारो में आज एक दर्दनाक घटना में साढ़े तीन वर्षीय नन्हें से जान साहिल की जान चली गई। दरअसल, बोकारो जिला अंतर्गत माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट में आज शनिवार सुबह हुई इस घटना में बच्चे के रिश्ते में लगने वाले मामा पर उसे खिलौना बताकर असली पिस्तौल देने का आरोप है।इस संबंध में बताया जाता है कि पिस्तौल से गोली चलने पर बच्चे के सिर में चोट लगी और बोकारो जनरल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से आरोपी मामा के फरार हो गया है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि आज सुबह शनिवार साहिल सोकर उठा था। उसकी मां शांभा देवी ने उसे चाय और ब्रेड खिलाई. इसी दौरान उसका इक्कीस वर्षीय मामा राजेश दास घर पहुंचा। उसके बाद साहिल ने अपने मामा से डेयरी मिल्क चॉकलेट लाने की मांग की ।इसके बाद राजेश ने बच्चे को एक खिलौना देने की बात कही और उसके हाथ में पिस्तौल थमा दिया। इसके बाद साहिल ने पिस्तौल को खिलौना समझकर खेलने लगा। इसी दौरान ट्रिगर दब गया और गोली उसके सिर में जा लगी।इस बीच गोली चलने की आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंचीं तो साहिल खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। इस संबंध में साहिल के मां बताया कि जानकारी नहीं थी कि उनके भाई के हाथ में असली पिस्तौल है। इस बीच उन्होंने बताया कि पहली बार राजेश के पास हथियार देखा था और उन्हें लगा था कि वह बच्चे के लिए कोई खिलौना लेकर आया है। इस घटना के बाद परिजन साहिल को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल और चास के एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे का शव लेकर घर लौट आए। घटना की जानकारी मिलने पर माराफारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू किया। इस संबंध थाना प्रभारी संजय कुमार के बताया कि घटनास्थल की छानबीन किए है। वहीं इस मामले में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्तौल बरामद कर ली गई है। वहीं पुलिस आरोपी राजेश दास की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।घटना को लेकर आगे की जांच जारी है।

अन्य समाचार