सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
कुशनगरी सुल्तानपुर में यूपी का अनूठा दुर्गापूजा-दशहरा मेला शनिवार को शुरू हो गया। पुलिस प्रशासन व पालिका ने इस अवसर पर मेला नियंत्रण कक्ष का भी उद्घाटन कर दिया है।
शाहगंज पुलिस चौकी के निकट बनाये गये कैम्प कार्यालय मेला नियन्त्रण कक्ष का शुभारम्भ पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने फीता काट कर किया । इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के प्रमुख अमर बहादुर सिंह, सरदार बलदेव सिंह, सुन्दरलाल टण्डन, डा. नैय्यर रजा जैदी, इलियास खान, डा.आशुतोष श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, आशीष अग्रवाल, अनिल द्विवेदी तथा पालिका के सभासदगण व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम संचालन सभासद प्रवीण मिश्र ने किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मेरे पहले कार्यकाल में इस कैम्प कार्यालय/मेला नियन्त्रण कक्ष को पालिका द्वारा सन् 2008 से निरन्तर लगाया जाता रहा है, जिसमें पालिका के सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश, निर्माण सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी दोनो पालियों में मेला समाप्ति तक लगायी गयी है, इस कन्ट्रोल रूम पर सभी सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी समय से उपस्थित रहकर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करायेेंगे, इससे मेले के सकुशल संचालन एवं आम जनमानस को होने वाली किसी भी समस्या का त्वरित निराकरण करने की व्यवस्था की गयी है। पालिका द्वारा मेला प्रारम्भ होने के पूर्व सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं, पूजा समितियों से अपील की कि नगर पालिका के स्तर पर किसी प्रकार की समस्या हो, तो कैम्प कार्यालय में अवगत करायें। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुलतानपुर ने आमजनमानस को त्योहारों की बधाई देते हुए पालिका के इस समस्या निदान हेतु बनाये गये कैम्प की सराहना की व कहा कि विकास भवन के अन्य सम्बन्धित विभागों के कर्मी भी इस कैम्प में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करायेंगे। समाजसेवी सरदार बलदेव सिंह व अमर बहादुर सिंह ने पालिका के मेला नियन्त्रण कक्ष की उपयोगिता व इसके के विषय में बताया कि गत वर्ष भी पालिका के इस कैम्प कार्यालय द्वारा जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु सराहनीय कार्य किया गया था, जिससे मेला संचालन व्यवस्था में काफी मदद मिली थी। पुलिस अधीक्षक ने अपने सम्बोधन में बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्गापूजा मेला व विसर्जन के सकुशल संचालन हेतु सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं, चिन्हित स्थलों पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन कैमरों के साथ ही केन्द्रीकृत व्यवस्था के तहत निगरानी किये जाने व विसर्जन मार्ग की डिजिटल निगरानी व्यवस्था का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है एवं आम जनमानस से अपील की आप सभी आपसी सौहार्द के साथ-साथ नियमों का पालन करते हुए मेले को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग दें। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, सन्तोष कुमार सहायक अभियन्ता, नीलम कुमारी अवर-अभियन्ता, प्रवीण सिंह राजस्व निरीक्षक, सभासद रमेश सिंह , दिनेश चौरसिया, अरूण कुमार तिवारी, जाहिद, अरशद हबीब, गिरीश कुमार मिश्र, मो. अहमद भाई, भैयादीप सिंह, अजय सिंह, मनीष जायसवाल, दिनेश चौरसिया, अफजल अंसारी, रेनू सिंह, अरविन्द यादव, प्रदीप जायसवाल, रवि अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
