मुख्यपृष्ठनए समाचारक्षत्रिया कॉलेज में महासप्तमी पर कन्या भोज

क्षत्रिया कॉलेज में महासप्तमी पर कन्या भोज

-ऑनलाइन शिक्षा के लिए खुला ई-रूम

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

शारदीय नवरात्र की महासप्तमी के अवसर पर सुल्तानपुर शहर की आजादी के पूर्व स्थापित शिक्षण संस्था पूर्ववर्ती क्षत्रिया कालेज नाम से मशहूर महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक माहौल में विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा कन्या पूजन व भोज संपन्न कराया गया। विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए डिजिटल ‘ई-रूम’ (E-Room) का भी उद्घाटन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्या पूजन से हुआ, जहां विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने पूरे आदर भाव से 200 कन्याओं का पूजन किया। इस पावन अवसर पर लगभग 400 छात्र छात्राओं ने श्रद्धापूर्वक भोजन ग्रहण किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से उपस्थित सभी कन्याओं को उपहार एवं शिक्षण सामग्री भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया।
ऑनलाइन शिक्षा को पंख लगाएगा नया ‘ई-रूम’
इस आयोजन के साथ ही विद्यालय ने तकनीकी क्षेत्र में भी बड़ा कदम बढ़ाया है। प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह, क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह और शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य व विद्यालय प्रबंधक डॉ. विनोद सिंह, एडीआईओएस जटाशंकर यादव की गरिमामयी उपस्थिति में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के लिए नवनिर्मित आधुनिक ‘ई-रूम’ का उद्घाटन किया।
विद्यालय की इस आधुनिक और अनुशासित शैक्षणिक व्यवस्था को देखकर जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने प्रधानाचार्य और प्रबंधक तंत्र की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण व स्थानीय स्तर पर इस तरह की डिजिटल पहल बच्चों के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने विद्यालय परिवार को भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दोहरे उत्सव के साक्षी बनने के लिए शिक्षा जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीआईओएस जटाशंकर यादव, राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी के प्रधानाचार्य दिनेश सरोज, शैलेंद्र त्रिपाठी और राणा प्रताप पीजी कॉलेज के प्रबंधक बालचंद सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन तंत्र से उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, सहायक प्रबंधक अवधेश कुमार सिंह, सदस्य सूर्य प्रताप सिंह, कालिका प्रसाद पांडे और अजय कुमार सिंह सहित समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य समाचार