रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मुंबई सेंट्रल स्थित श्री संतोषी माता मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर महा भंडारे का आयोजन किया गया है। श्री संतोषी माता मंदिर सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडल के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश बाबूराव पवार बताते हैं कि मंडल की ओर से नवरात्रि के नौ दिन मंदिर परिसर में महाभंडारे का आयोजन किया जाता है, जहां सैकड़ों देवी भक्त मां के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं। संतोषी माता मंदिर से जुड़े सदस्य अनिल गणपत चौकेकर कहते हैं कि मंडल की ओर हमेशा सामाजिक उपक्रम किए जाते हैं, जिसमें वृद्धाश्रम मदद, महिलाओं के लिए हल्दी कुंकु, नवरात्रि में चूड़ी वितरण, रंगोली प्रतियोगिता, हवन यज्ञ, भजन कीर्तन आदि शामिल हैं। नवरात्रि के दौरान होने वाले भंडारे को सफल बनाने में मंडल सदस्य राजेश हजारे, सर्वेश बोरकर, भरत हरमलकर तथा उनकी टीम के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी अहम भूमिका निभाते हैं।
