मुख्यपृष्ठखेलयुवराज संग इश्क, फिर टूटा रिश्ता!..किम ने खोला जिंदगी का राज

युवराज संग इश्क, फिर टूटा रिश्ता!..किम ने खोला जिंदगी का राज

बॉलीवुड की ‘मोहब्बतें’ गर्ल किम शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि प्यार को लेकर उनका बेबाक नजरिया है। कभी क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली किम ने अब दिल टूटने, नाकाम रिश्तों और जिंदगी में आगे बढ़ने पर खुलकर बात की है। अपने शो ‘Hoemonal’ में बतौर प्रोड्यूसर जुड़ीं किम ने बताया कि प्यार को किसी एक इंसान या रिश्ते तक सीमित नहीं करना चाहिए। उनके मुताबिक, हर प्रेम कहानी का सुखद अंत हो, यह जरूरी नहीं। कभी सही इंसान मिलता है, तो कभी गलत चुनाव से सबक मिलता है। किम ने माना कि पहले वह जिंदगी को आज की तरह नहीं देखती थीं। अब अधूरे रिश्तों का अफसोस पालने के बजाय वह नई शुरुआत को अहमियत देती हैं। युवराज सिंह से लेकर लिएंडर पेस तक, किम की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। उनका संदेश साफ है, रिश्ता टूटे तो जिंदगी नहीं रुकनी चाहिए!

अन्य समाचार