रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
हिंदूहृदयसम्राठ शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष उपलक्ष्य में दक्षिण मुंबई शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) विभाग क्रमांक 12 द्वारा महिलाओं के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। दक्षिण मुंबई विभाग क्रमांक 12 के कार्यालय में आयोजित इस मुफ्त चिकित्सा शिविर में 107 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करा कर उस पर उपचार किया। रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर में महिलाओं के हिमोग्लोबिन, मधुमेह, रक्तदाब, स्तन कैंसर कर्करोग, वजन माप, नेत्र परीक्षण तथा अन्य विविध स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। आंखों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए मरीजों को मुफ्त आपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस शिविर का आयोजन नियोजन दक्षिण मुंबई शिवसेना विभाग 12 के विभागप्रमुख संतोष शिंदे तथा महिला विभागसंगठिका युगंधरा सालेकर द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना उपनेता रवीन्द्र मिर्लेकर, विधानसभासंगठक शिवाजी रहाणे, विनोद लोटलीकर बाला अहिरेकर विनोद मोरे, महिला, विभाग संगठक माई परब, विधानसभाप्रमुख गायत्री आवलेकर, पल्लवी सकपाल, उपविभाग संगठक सरिता तांबट, शाखासंगठक पेढारी माधुरी, स्मिता कदम, कल्पना भांबूरे, रिया चनवनकर, श्रद्धा सुर्वे यशोदा कोटियन, सुप्रिया शेडेकर, नूतन पालसेकर, दीपाली वेलडीकर आदि उपस्थित थे।
