बॉलीवुड में कुछ प्रेम कहानियां ऐसी होती हैं, जिनका जिक्र होते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। शाहिद कपूर और करीना कपूर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन आमना-सामना होते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो जाता है! गुरुवार, २२ अक्टूबर को मुंबई में आईफा २०२७ के प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान, शाहिद कपूर, करीना कपूर और रश्मिका मंदाना पहुंचे। मगर महफिल की सारी सुर्खियां शाहिद और करीना की मुलाकात लूट ले गई। दोनों ने गर्मजोशी से गले मिलकर और एक-दूसरे को किस करके सबका ध्यान खींच लिया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल और फैंस के दिलों में ‘जब वी मेट’ की यादें ताजा! करीना की शाहिद को निहारती नजरों वाले वीडियो ने भी खूब चर्चा बटोरी। अब फैंस की मांग है कि पुरानी जोड़ी फिर पर्दे पर लौटे। सवाल बस इतना है कि क्या बॉलीवुड को फिर मिलेगी गीत और आदित्य की जादुई केमिस्ट्री?
