सलमान खान के बिग बॉस २० में अब मनोरंजन कम और बदतमीजी का तमाशा ज्यादा होने लगा है! ताजा नॉमिनेशन टास्क में अरिश्फा खान ने भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे को ‘अम्मापाली’ और ‘बच्चा बेचने वाली’ कहकर ऐसा तीर चलाया कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। आम्रपाली भी चुप नहीं रहीं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि अगर बच्चे बिक रहे होते तो घर की सबसे बड़ी बच्ची अरिश्फा होतीं। लेकिन असली तमाशा तो काजी तौकीर और गुल्लू ने किया। अरिश्फा की घटिया टिप्पणी पर विरोध करने के बजाय दोनों ठहाके लगाते रहे। काजी ने तो तुकबंदी की तारीफ तक कर डाली! वहीं यंग डीएसए ने इस हरकत को गलत बताते हुए अरिश्फा को टोका। अब दर्शक सलमान खान से पूछ रहे हैं कि वीकेंड का वार में इस बदजुबानी की क्लास लगेगी या फिर सबको क्लीन चिट मिलेगी?
