मुख्यपृष्ठनए समाचारकुर्ला में फिर सरेआम हत्या, आखिर क्यों बेखौफ हुए अपराधी?

कुर्ला में फिर सरेआम हत्या, आखिर क्यों बेखौफ हुए अपराधी?

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण मुंबई के कुर्ला में देखने को मिला है। ठाणे में शिवसेना के प्रदीप पूर्णेकर की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कुर्ला में दिनदहाड़े गोली मारकर ४० वर्षीय विनोद पवार की हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि छह महीने पहले उनके सगे भाई बाबा पवार की भी इसी तरह गोली मारकर हत्या की गई थी। एक ही परिवार के दो भाइयों की हत्या से इलाके में सनसनी पैâल गई है। मुंबई में गोलीबारी और सरेआम हत्याओं की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। कुर्ला में एक बार फिर दिनदहाड़े हत्या से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्या उन्हें पुलिस और कानून का कोई डर नहीं रहा?
जानकारी के मुताबिक, कुर्ला के हलाव पुल के पास तीन से चार हमलावरों ने विनोद पवार को घेरकर उन पर गोलियां बरसार्इं। इस हमले में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इलाके में दो गुटों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है।
दोनों गुटों के सदस्य माकडवाला कंपाउंड में रहते हैं और एक ही परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसी पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक बंदूक बरामद की है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है।
पुलिस स्टेशन के बाहर परिजनों का आंदोलन
लगातार दूसरी हत्या से गुस्साए पवार परिवार के सदस्यों ने वी. बी. नगर पुलिस स्टेशन के बाहर आंदोलन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। छह महीने में एक ही परिवार के दो भाइयों की हत्या और दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना ने मुंबई की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर फडणवीस सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? शहर में सरेआम गोलियां चल रही हैं और आम नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

अन्य समाचार