रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
दीपावली के अवसर पर आदिवासी इलाकों में मदद के लिए खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे अतिथियों का वहां के आदिवासियों ने तारपा नृत्य कर उनका स्वागत किया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वसई-पूर्व जूचंद्र का शिव छत्रपति समाज सेवा मंडल द्वारा जव्हार तालुका के धारण हट्टी तथा तरालपाडा में रहने वाले 180 परिवारों के लिए दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया था। मंडल सदस्य वैशाली किणी तथा वंदिनी चौधरी के हाथों आदिवासी परिवार को खाद्य पदार्थ एवं मिष्ठान्न किट का वितरण किया गया। जिसमें चावल, मूंगदाल, चना दाल, तेल, नमक, मिर्च-मसाला, हल्दी, रवा, मैदा, शक्कर, चायपत्ती सहित कुछ अन्य सामग्री तथा मिठाइयों के पैकेट सामिल किए गए थे। इस तरह छोटे बच्चों के लिए विस्किट तथा नमकीन व वेफर के पैकेट बांटे गए। यह कार्यक्रम जूचंद्र की चंद्राबाई गोवर्धन भोईर व निषाद भोईर परिवार ने बाबू भोईर की स्मृति में आयोजित किया था। इस अवसर पर किशोर भोईर, चंद्रकांत भोईर, अजित पाटील, कल्पना भोईर, अंजलि भोईर, भावना भोईर, धर्माजी म्हात्रे तथा विद्याधर भोईर सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
