मुख्यपृष्ठनए समाचारभगवती अस्पताल के निजीकरण के खिलाफ शिवसेना-मनसे का जोरदार मोर्चा!

भगवती अस्पताल के निजीकरण के खिलाफ शिवसेना-मनसे का जोरदार मोर्चा!

-आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में आंदोलन का संकल्प, फैसला रद्द होने तक जारी रहेगी लड़ाई

सामना संवाददाता / मुंबई

बोरीवली, दहिसर से लेकर गोरेगांव और पालघर तक के मरीजों के लिए सुविधाजनक भगवती अस्पताल का निजीकरण करने की साजिश भाजपा सरकार ने रची है। इससे यहां मामूली दरों पर मिलने वाला इलाज गरीबों की पहुंच से बाहर हो जाएगा। अस्पताल के निजीकरण के पैâसले का कड़ा विरोध करते हुए शिवसेना और मनसे ने अस्पताल पर विशाल मोर्चा निकाला। शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में निकाले गए इस मोर्चे में पैâसला रद्द होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया गया।
मनपा ने बोरीवली-पश्चिम स्थित श्री हरिलाल भगवती अस्पताल का पुनर्विकास कर इसे ३० साल के अनुबंध पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीई) मॉडल के तहत चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शिवसेना और मनसे का आरोप है कि इस पैâसले से आम जनता और गरीबों के अधिकारों वाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर सीधा असर पड़ेगा। इसी के विरोध में दोनों दलों ने जनआंदोलन छेड़ा है। मोर्चे में बड़ी संख्या में शिवसैनिक और मनसैनिक शामिल हुए। इस दौरान `शिवसेना-मनसे गठबंधन जिंदाबाद’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस मौके पर शिवसेना नेता एवं विधायक एडवोकेट अनिल परब, विधायक सुनील प्रभु, उपनेता विनोद घोसालकर, पूर्व विधायक विलास पोतनीस, विभाग प्रमुख एवं मोर्चे के आयोजक उदेश पाटेकर, विभाग प्रमुख संतोष राणे, म्युनिसिपल कर्मचारी कामगार सेना के अध्यक्ष बाबा कदम, नगरसेवक अंकित प्रभु, नगरसेविका सारिका झोरे समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महाराष्ट्र को लूट रही भाजपा -आदित्य ठाकरे
आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा भूखंड़ों से लेकर मैदान, उद्यान, स्कूल, बंदरगाह, कॉलेज और अस्पताल तक पर कब्जा कर उन्हें अपने ठेकेदार मित्रों के हवाले कर रही है। अब महाराष्ट्र के सह्याद्रि को भी बेचने के लिए निकले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सूरत की लूट का बदला महाराष्ट्र को लूटकर ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सरकार चलाना नहीं आता। जब भी सरकार की किसी खामी की ओर ध्यान दिलाया जाता है तो जवाब देने के बजाय कार्रवाई का नोटिस थमा दिया जाता है। आदित्य ठाकरे ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के `सबका मालिक एक’ का मतलब `अडानी’ है।

अन्य समाचार