-सुप्रिया सुले ने प्रशासन के सामने उठाया सवाल, वंचित किसानों से पंजीकरण की अपील
सामना संवाददाता / मुंबई
बारामती लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद सांसद सुप्रिया सुले ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सूखे की स्थिति, रोजगार गारंटी योजना और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ किए गए प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने अपील की कि जिन किसानों को ५ हजार रुपए का मुआवजा नहीं मिला है, वे तत्काल प्रशासन के पास अपना पंजीकरण कराएं, ताकि उन्हें सहायता मिल सके। राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए सुप्रिया सुले ने रोहित पवार द्वारा हाल ही में ‘मफलर मैन’ और दादा के विमान हादसे को लेकर दिए गए बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘मैं रोहित पवार से बात करूंगी, क्योंकि यह मामला काफी बेचैन करने वाला है।’ उन्होंने बताया कि भले ही वे कल की प्रेस कॉन्प्रâेंस में मौजूद नहीं थीं, लेकिन आज के अखबारों में छपी खबर उन्होंने पढ़ी है। सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से विमान हादसे की पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है।
