बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी का नाम सुनते ही कभी रोमांटिक और बोल्ड सीन याद आ जाते थे। लेकिन मजेदार बात यह है कि पर्दे पर किसिंग सीन से पहचान बनाने वाले इमरान खुद ही इनसे ऊब गए थे। इन दिनों फिल्म ‘गनमास्टर जी९’ को लेकर चर्चा में आए इमरान का एक पुराना बयान फिर सुर्खियां बटोर रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि करियर के शुरुआती १० सालों तक लगातार ऐसे ही किरदार निभाते-निभाते उनका मन भर गया था। मजाक में खुद को सीरियल किसर कहने वाले इमरान की इस छवि को मीडिया ने कुछ ज्यादा ही उछाल दिया।
