-अमिताभ श्रीवास्तव
वह डायमंड है, क्योंकि उसकी कमाई करोड़ों में है। जी हां, इन्फ्लुएंसर की दुनिया में उसे डायमंड कहा जाता है। २१ साल की उम्र से पहले ही उसने १० मिलियन डॉलर कमा लिए थे और अपने करियर के चरम पर ओनलीफैंस से हर महीने ४ लाख डॉलर तक की कमाई कर रही थी। बात हो रही है गोल्फ इन्फ्लुएंसर केटी सिगमंड की। अब २४ वर्षीय स्टार अपनी व्यक्तिगत सदस्यता साइट का कारोबार बढ़ाना चाहती है। इसी वजह से वह हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बेहद बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। हालांकि, इस सोशल मीडिया सनसनी की जिंदगी सिर्फ बोल्ड तस्वीरों और मोटी कमाई तक ही सीमित नहीं रही है। इस साल की शुरुआत में एक डेटिंग मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। गोल्फ कंटेंट की दुनिया में कदम रखने से पहले केटी ने डांस और कॉमेडी वीडियो के जरिए टिकटॉक पर लोकप्रियता हासिल की थी। बाद में उन्होंने अपने ‘गोल्फ फिट चेक’ कंटेंट से लोगों का ध्यान खींचा। इसमें आकर्षक गोल्फ आउटफिट के साथ वैâजुअल गोल्फ स्विंग, ट्रिक शॉट्स और गोल्फ कोर्स के वीडियो शामिल थे। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने बाथटब में तस्वीरें पोस्ट कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया था। इन तस्वीरों में उसने हाथों से अपने शरीर को ढका हुआ था। इसके अलावा, उसने बिस्तर पर लेटे हुए बिकिनी में भी कई तस्वीरें साझा की थीं।
संडे रीसेट
छुट्टियों पर हों तो हर दिन संडे जैसा ही लगता है। स्काई स्पोर्ट्स की होस्ट केट ट्रेसी के साथ भी कुछ ऐसा ही है। जी हां, इन दिनों वह स्पा गेटअवे पर सॉना सेशन का आनंद ले रही हैं। ३१ वर्षीय ग्लैमरस प्रेजेंटर ने वॉर्सेस्टरशायर स्थित वॉटरसेज वेलनेस सेंटर पहुंचकर ब्रॉडकास्टिंग के काम से कुछ समय का ब्रेक लिया है। बता दें कि केट स्काई स्पोर्ट्स की लोकप्रिय हॉर्स रेसिंग होस्ट में से एक हैं। वह पिछले रविवार को दोस्तों के साथ स्पा सेंटर पहुंची थीं। उन्होंने पिलेट्स क्लास करने, सॉना में समय बिताने और जकूजी में डुबकी लगाने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। केट ने ऑल-ब्लैक वन-पीस स्विमसूट में भी शानदार तस्वीरें पोस्ट कीं। सॉना में समय बिताने के बाद उन्होंने पानी में आराम किया। इस पूरे अनुभव को उन्होंने ‘संडे रीसेट’ का नाम दिया और इसे अपना परफेक्ट दिन बताया। केट ने वैâप्शन में लिखा, ‘संडे रीसेट। झील के नजारे, सॉना और केक के साथ एरियल पिलेट्स। मेरा परफेक्ट संडे। मैं पूरी दोपहर उस हॉट टब में खुशी-खुशी बिता सकती थी। अगर आपमें हिम्मत है तो वहां आइस केबिन और झील में तैरने की भी सुविधा है। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं कुछ देर के लिए पूरी दुनिया से कट गई हूं। रविवार बिताने के लिए यह बेहद खूबसूरत जगह है। मुझे बुलाने के लिए वॉटरसेज क्लब का धन्यवाद।’
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
