मुख्यपृष्ठखेलऑटोग्राफ देने पहुंचे क्रुणाल पर बरसा जूता...फैन की हरकत से मचा हंगामा

ऑटोग्राफ देने पहुंचे क्रुणाल पर बरसा जूता…फैन की हरकत से मचा हंगामा

क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के तो खूब देखे होंगे, लेकिन यहां तो फैन ने जूते से ही निशाना साध दिया! सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी २०२६ में बड़ौदा और झारखंड के मुकाबले के बाद शर्मनाक तमाशा देखने को मिला। बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पंड्या मैच के बाद फैंस को ऑटोग्राफ देने पहुंचे थे, तभी भीड़ में मौजूद एक शख्स ने उनकी तरफ जूता उछाल दिया। क्रुणाल ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तभी दूसरा जूता भी उनकी तरफ आ गया। इस बार वह बाल-बाल बचे और गुस्से में जूता फेंकने वाले को कड़ी चेतावनी दी। हालांकि, गुस्सा पीकर उन्होंने बाकी फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए। उधर, कप्तानी में क्रुणाल की टीम का जलवा कायम है। बड़ौदा छह में से पांच मैच जीतकर ग्रुप में शीर्ष पर है। अब सवाल है कि जीत का जश्न मनाएं या फैन की इस जूतेबाजी पर माथा पीटें!

अन्य समाचार