मुख्यपृष्ठग्लैमर‘चड्डी तक धोई है...’ ..लव पर फूटा स्काउट का गुस्सा

‘चड्डी तक धोई है…’ ..लव पर फूटा स्काउट का गुस्सा

‘बिग बॉस २०’ में इन दिनों दोस्ती और दुश्मनी का जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। ताजा प्रोमो में स्काउट ओपी ने गुल्लू के सामने लव गिल को लेकर ऐसी भड़ास निकाली कि मामला चर्चा में आ गया। देर रात अपने बेड पर बैठे स्काउट ने लव के साथ हुए विवाद का जिक्र करते हुए कहा, ‘एक इंसान (लव गिल) के पीछे मैंने कितना टाइम खराब किया। भाई, ये सुनिश्चित करती थी कि मैं समय पर खाना खा रहा हूं और बाकी सारी चीजें भी कर रहा हूं। एक दिन मैंने कहा कि मेरे सिर पर रोज तेल लगा दिया कर। वो सच में रोज तेल लगा रही है। सुबह रोज उठा रही है। भाई, चड्डी तक धोई है।’ स्काउट की यह बात सुनकर गुल्लू भी हैरान रह गए। स्काउट ने आगे बताया कि गुस्से में उन्होंने अपने बाल तक काट लिए। उन्होंने कहा कि जिंदगी ने उन्हें ट्रॉमा दे दिया है। अब घर में इस रिश्ते की असली कहानी क्या है, यह देखना दिलचस्प होगा।

अन्य समाचार