मुख्यपृष्ठखेलमुझमें अभी भी दम है!

मुझमें अभी भी दम है!

-सीमा श्रीवास्तव

सुंदरता के लिए बार-बार सर्जरी कराने के बाद भी उनकी चाहत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दौलतमंद होने के कारण वह ग्लैमर की दुनिया में अब भी सक्रिय हैं, मगर इन सर्जरी का दर्द क्या है, यह वही जानती हैं। जी हां, बात हो रही है कैटी प्राइस की। पट्टी बंधी नाक के साथ कैटी प्राइस ने दावा किया कि उनमें अभी भी दम है। इसे साबित करने के लिए उन्होंने टॉपलेस सेल्फी लेकर सोशलमीडिया पर पोस्ट कर दी। ४८ वर्षीय पूर्व पिन-अप मॉडल कैटी ने इस बात की भी परवाह नहीं की कि वह हालही में कराई गई नाक की सर्जरी से अभी उबर रही हैं। उन्होंने अपनी कई बोल्ड तस्वीरें साझा कीं। अपनी नई स्नैपचैट तस्वीरों में से एक में कैटी टॉपलेस नजर आर्इं। इस दौरान उनका हाथ उनके मशहूर क्लीवेज पर था। एक अन्य वीडियो में पूर्व ग्लैमर गर्ल के बड़े स्तन उनके बॉडीसूट के पतले कपड़े से उभरे हुए दिखाई दे रहे थे। स्टार ने एक तस्वीर के साथ गर्व से लिखा, ‘मुझमें अभी भी दम है।’ इसके साथ उन्होंने आंख मारने वाला इमोजी भी लगाया। एक अन्य तस्वीर में कैटी ने खुद को ‘स्टनिंग’ बताया। इस तस्वीर में वह क्रिसमस ट्री के पास बोल्ड अंदाज में पोज देती नजर आईं। तस्वीरों में कैटी ने अपनी हालिया कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद पट्टी बंधी नाक भी दिखाई। बता दें कि स्टार इससे पहले कम से कम तीन बार नाक की सर्जरी करा चुकी हैं। इनमें २०२३ में कराई गई राइनोप्लास्टी भी शामिल है। बताया जाता है कि उन्होंने यह सर्जरी पहले कराई गई लिप लिफ्ट के निशान से नाक के आसपास आए असामान्य बदलाव को ठीक कराने के लिए कराई थी।
गाली-गलौज का जवाब
जीबी न्यूज की प्रेजेंटर डॉ. रेनी होएंडरकैंप ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद गाली-गलौज और नफरत भरे संदेश भेजने वालों को करारा जवाब दिया है। ५९ वर्षीय इस महिला ने एक लाइव पैनलचर्चा के दौरान अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की पुष्टि कर टीवी जगत के अपने साथियों को हैरान कर दिया था। खास बात यह है कि उनके पहले बच्चे का जन्म करीब ४० साल पहले हुआ था। हालांकि, उनकी इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर नफरत भरे संदेशों की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने दो बच्चों की मां को ‘स्वार्थी’ तक कह दिया। लोगों का तर्क था कि ६० साल की उम्र में एक और बच्चा पैदा करने का फैसला उचित नहीं है। एक अन्य बेहद आपत्तिजनक ऑनलाइन संदेश में होएंडरकैंप से कहा गया, ‘मुझे उम्मीद है कि तुम्हारा बच्चा मर जाएगा।’ इस पूरे मामले पर उन्होंने आईटीवी के शो ‘दिस मॉर्निंग’ में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘एक समय ऐसा आया, जब मुझे कंप्यूटर से दूर जाना पड़ा। लोग मुझे जाने बिना मेरे बारे में टिप्पणी कर रहे हैं। वे रेनी को नहीं जानते। वे सिर्फ मेरी उम्र ५९ साल जानते हैं, मुझे नहीं।’ होएंडरकैंप ने २१ सालकी उम्र में अपनी पहली शादी से बेटे कैलम को जन्म दिया था, जो अब ३७ सालका है। वहीं, उनके दूसरे पति कॉलिन नताली से बेटी एलिस का जन्म २०१८ में हुआ था। उस समय रेनी की उम्र ५१ सालथी। प्रेजेंटर ने स्वीकार किया कि अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रियाओं से वह इतनी परेशान हो गई थीं कि मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित होने लगी थीं।

अन्य समाचार