मुख्यपृष्ठनए समाचार`२ करोड़ की फिल्म ने बॉलीवुड को दिखाया आईना!

`२ करोड़ की फिल्म ने बॉलीवुड को दिखाया आईना!

-न बड़े सितारे, न करोड़ों का प्रचार; दर्शक ही बने ‘हनुमान अंश’ के ब्रांड एंबेसडर
-दो हफ्ते तक सुस्त रही फिल्म, तीसरे सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर चमत्कारी छलांग
-बदल दी लोगों की धारणा पिछले कुछ वर्षों से बॉलीवुड में यह धारणा मजबूत होती गई है कि किसी फिल्म को सफल बनाने के लिए सैकड़ों करोड़ का बजट, स्टार पावर और आक्रामक मार्वेâटिंग जरूरी है। लेकिन इस फिल्म ने दिखाया कि यदि कहानी दर्शकों से जुड़ जाए तो सीमित संसाधनों वाली फिल्म भी बड़े पर्दे पर लंबी दौड़ लगा सकती है।
हनुमान अंश’ का असली चमत्कार पर्दे पर नहीं, टिकट खिड़की पर दिखाई दे रहा है, जहां प्रचार एजेंसियों के बजाय दर्शकों ने फिल्म का भविष्य तय किया।
सामना संवाददाता / मुंबई
करोड़ों रुपए के बजट, बड़े सितारों और भारी-भरकम प्रचार के बावजूद जहां कई हिंदी फिल्में टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिर रही हैं, वहीं करीब २ करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉलीवुड के स्थापित कारोबारी फॉर्मूले को चुनौती दे दी है। फिल्म की शुरुआत इतनी धीमी थी कि इसे लगभग असफल मान लिया गया था, लेकिन तीसरे सप्ताह में दर्शकों ने इसका पूरा गणित बदल दिया।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म ने पहले सप्ताह करीब १ करोड़ का कारोबार किया और दूसरे सप्ताह में कमाई कमजोर हो गई। लेकिन तीसरे सप्ताह आते-आते तस्वीर अचानक बदल गई। सकारात्मक माउथ पब्लिसिटी और सोशल मीडिया चर्चा ने फिल्म को ऐसा सहारा दिया कि इसके शो और दर्शक दोनों बढ़ने लगे। कुछ ट्रेड रिपोर्टों में तीसरे सप्ताह की कमाई में हजार प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
फिल्म की कहानी नीम करौली बाबा और आध्यात्मिक आस्था से प्रेरित बताई जाती है। धार्मिक और भावनात्मक विषय होने के बावजूद निर्माताओं ने किसी बड़े सितारे या महंगे प्रचार अभियान का सहारा नहीं लिया। इसके विपरीत फिल्म देखकर निकले दर्शकों की प्रतिक्रिया ही इसके लिए प्रचार का सबसे प्रभावी माध्यम बन गई। यही ‘हनुमान अंश’ की सफलता का सबसे बड़ा संदेश भी है।

अन्य समाचार