राजेश सरकार / प्रयागराज
सोमवार देर शाम प्रेमी संग कमरे में मौजूद छात्रा को उसके परिजन ने देख लिया। इससे आहत छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह तड़के कमरे में उसकी लाश लटकती पाई गई। मामला यमुनानगर मेजा थाना क्षेत्र का है। छात्रा के पिता ने गांव के ही एक 22 वर्षीय युवक नितिन पटेल के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करने को मेजा थाने में तहरीर दी है । एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि खुदकुशी करने वाली छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। गांव के ही 22 वर्षीय युवक नितिन से छात्रा का संपर्क था। सोमवार देर शाम युवक उक्त छात्रा के कमरे में मौजूद था जिसे परिजन ने देख लिया तो युवक वहां से भाग निकला। घटना से आहत और बदनामी के डर से छात्र ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि पिता की ओर से आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर दी गई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए सभी संभावित जगह पर दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
