मुख्यपृष्ठअपराधबंद कमरे से निकल रही थी बदबू... पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर...

बंद कमरे से निकल रही थी बदबू… पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर दिखा खौफनाक मंजर

राजेश सरकार / प्रयागराज

कमिश्नरेट के यमुनानगर नैनी थानाक्षेत्र में महेवा पश्चिम पट्टी मोहल्ले के एक मकान के बंद कमरे से तेज बदबू निकल रही थी। 2 दिन से दुर्गंध निकालने के कारण वहां रहने वाले लोगों को शक हुआ तो इलाकाई पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर खौफनाक मंजर दिखा। अंदर 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। उसे वक्त भी कमरे से तेज दुर्गंध निकल रही थी। मंगलवार को पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसे तोड़कर शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान दांडी निवासी सुभाष भारतीय पुत्र स्वर्गीय रामानंद भारतीय के रूप में हुई है। सुभाष राजगीर का काम करते थे। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद वह पिछले कुछ माह से महेवा पश्चिम पट्टी में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। मृतक के बेटे विकास ने बताया कि रविवार से उनके पिता का मोबाइल फोन लगातार बंद था और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। उनके साथ काम करने वाले कुछ राजगीरों ने सूचना दी कि सुभाष पिछले दो दिनों से काम पर भी नहीं आए हैं। इसके बाद परिजन ने उनकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह महेवा पश्चिम पट्टी में किराए के कमरे में रह रहे थे। जब परिजन वहां पहुंचे तो कमरे से दुर्गंध आ रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद अंदर से सुभाष भारतीय का शव बरामद हुआ।
नैनी थाना प्रभारी निरीक्षक विश्व किशोर गौतम ने बताया कि कमरे में करीब दो दिन पुराना शव मिला है। दुर्गंध की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक नशे का आदी था। आशंका है कि नशे की हालत में गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

अन्य समाचार