जीवन में भटक रहे मनुष्य को
सच्ची राह दिखाने हेतु
गुरु ही हैं, जो हमें अपने आशीष से
सही राह दिखाते हैं।
कहीं मुश्किलों में हम घिर जाएं,
तो सारथी बनकर
अपने शिष्यों को कभी भटकने नहीं देते,
क्योंकि गुरु हमें सही राह दिखाते हैं।
जिंदगी की राह इतनी आसान नहीं,
लेकिन जब हमारे साथ गुरु का आशीर्वाद हो,
तो सभी परेशानियां पल भर में दूर हो जाती हैं,
क्योंकि गुरु ही हमें सही राह दिखाते हैं।
इस जीवन के प्रति वे हमें जागरूक करते हैं।
माया, मोह और लोभ से दूर रहकर
हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं।
वे हमारे मन में नकारात्मक भाव
पनपने नहीं देते,
क्योंकि गुरु हमें सही राह दिखाते हैं।
हरिहर सिंह चौहान, इंदौर
