डा. कमल कान्त उपमन्यु / मथुरा
गुरु पूर्णिमा पर स्नान के दौरान एक युवक की मानसरोवर कुंड में डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और युवक के घर वाले मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर गांव नंद नगरिया निवासी 20 वर्षीय यशपाल पुत्र साहब राधारानी मानसरोवर कुंड पहुंचे थे। इसी दौरान वह कुंड नहाने के दौरान डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक को बाहर निकाल लिया गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना मांट पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
