मुख्यपृष्ठसमाचाररक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: उपमन्यु

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: उपमन्यु

राया / मथुरा

श्री रामलीला कमेटी, राया के तत्वावधान में रक्तदाता फाउंडेशन के सहयोग से रामलीला मैदान में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में रक्तवीरों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट तथा चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने गिरिराज महाराज के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में दो बार रक्तदान करना चाहिए। शिविर में रक्तदाताओं की लगी भीड़ को देखकर प्रसन्नता होती है कि छोटे से कस्बे में भी लोग रक्तदान को लेकर कितने जागरूक हैं।
कमेटी अध्यक्ष अभिषेक पाराशर एवं रक्तदाता फाउंडेशन के अमित गोयल तथा ब्रजवासी ब्लड बैंक के प्रभारी शुभम अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जिसे मसानी स्थित बृजवासी चेरिटेबल ब्लड सेंटर के माध्यम से संग्रहित किया गया।
डॉ. अंकुर गोयल ने बताया कि हर स्वस्थ व्यक्ति के रक्तदान से थैलेसीमिया, डायलिसिस और कैंसर जैसे मरीजों को रक्त की आपूर्ति कराई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान कमेटी द्वारा रक्तवीरों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर में अमित शर्मा, विकास अग्रवाल, दिनेश कुमार, भगवान सैनी, राहुल, गौरव, विष्णु, नितिन, प्रांजुल गोयल, पवन आदि ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर डॉ. अशोक अग्रवाल, प्रतुल गंगल, भूपेश अग्रवाल, सभासद सरवन, अहमद, नरेश रावत, सुधीर व्यास, पुनीत चौबे, आकाश शर्मा, रोहित अग्रवाल, निखिल कंसल, गौरव सैनी, रविकांत वर्मा आदि मौजूद रहे।

अन्य समाचार