मुख्यपृष्ठसमाचारनालासोपारा में गद्दे की दुकान में लगी भीषण आग, माल जलकर हुआ...

नालासोपारा में गद्दे की दुकान में लगी भीषण आग, माल जलकर हुआ खाक

राधेश्याम सिंह

वसई। वसई तालुका के नालासोपारा-पूर्व में चंदन नाका स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने आशियाना अपार्टमेंट में स्थित एक कपड़े की दुकान में दोपहर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लाखाें रुपए का सामान जल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब सवा एक बजे यह आग उस समय लगी जब दुकान मालिक नमाज पढ़ने गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके दुकान में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया है। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के ऊपर बने मकान तक पहुंच गई। इससे मकान को भी भारी नुकसान हुआ।

घटना के चलते सड़क पर लंबे समय तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं सूचना मिलते ही मनपा का दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में घंटों लग गए। दुकानदार के अनुसार, प्रथम दृष्टि में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वहीं दुकान के ऊपर स्थित मकान में भी काफी नुकसान हुआ है।

अन्य समाचार