सामना संवाददाता / नालासोपारा
बिगत वर्षों की भांति इस बार भी नालासोपारा-पूर्व, बलईपाड़ा के शंकर मंदिर के आगे जय श्रीराम वेलफेयर सो. रूम नं. 5 में अमन सिंह, पूजा सिंह व अन्य भक्तों की देखरेख में नवरात्रि पर्व पर मां की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजन-अर्चन प्रति वर्ष की भांति इस बार भी किया जा रहा है। साथ ही गरबे का भी आयोजन होते आ रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार की रात को भजन गायक पंडित बिपिन तिवारी, निलेश तिवारी ढोलक बादक आदेश तिवारी के सुर पर सभी रातभर थिरकते नजर आए। गायक पंडित बिपिन तिवारी के नेतृत्व में मां के जगराते का धूमधाम के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान रात्रिभर विक्रोली से सपरिवार पिंकी सिंह, स्थानीय बंटी, हेमा, शिल्पा, शक्ति, अजय, पीयूष, आयुष, निशांत, यस, रवि सिंह, दिलीप तिवारी, ज्योति, बिपुल उपाध्याय, अभिमन्यु दुबे, चंद्रशेखर सिंह व अन्य अमन सिंह के पिता राम दुलार सिंह, चिर-परिचित लोग उपस्थित रह कर मां की सेवा व कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे और लाइट की साज-सज्जा की जिम्मेदारी दिनेश यादव ने बखूबी निभाई। दशमी के दिन भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया है। इस पर डॉ. पवन सिंह, राजकुमार सिंह, हरगेंद्र सिंह, डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ. शिवांक सिंह, गौरव सिंह आदि अमन के परिवारीजनों ने बधाई दी है।
