मुख्यपृष्ठनए समाचार`पंजाबी दादी' के साथ दुर्व्यवहार ... `शाकाहारी को परोसा गया मांस, न...

`पंजाबी दादी’ के साथ दुर्व्यवहार … `शाकाहारी को परोसा गया मांस, न दवा दी गई न खाना!’ …अमेरिका से भारत भेजी गई हरजीत ने सुनाई आपबीती

अमेरिका में ३३ साल से रह रहीं पंजाब की ७३ वर्षीय हरजीत कौर को हाल ही में डिपोर्ट कर भारत भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि गिरफ्तारी और डिपोर्टेशन के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ। उन्हें पर्याप्त खाना और दवाइयां नहीं दी गईं। कौर फिलहाल मोहाली में अपनी बहन के घर रह रही हैं।
हरजीत कौर ने बताया कि अमेरिका में हिरासत के दौरान उन्हें ऐसा खाना दिया गया, जो वह खा ही नहीं सकती थीं। उन्होंने मीडिया से कहा, `मैं शाकाहारी हूं, लेकिन मुझे बीफ परोसा गया। इसलिए मैं खा भी नहीं पाई।’ कौर ने बताया कि उन्हें ८ सितंबर को गिरफ्तार किया गया। पहले उन्हें प्रâेज्नो ले जाया गया, फिर ८-१० दिन बेकर्सफील्ड में रखा गया। इसके बाद उन्हें एरिजोना भेजा गया और वहीं से दिल्ली की फ्लाइट में बैठाया गया। उन्होंने कहा, `फ्लाइट करीब १८-१९ घंटे की थी। वहां से मेरे जीजा मुझे लेने आए।’ डिपोर्टेशन फ्लाइट में उन्हें दवा या पौष्टिक खाना नहीं दिया गया। कौर ने कहा, `सिर्फ कुछ चिप्स और दो कुकीज दी गईं। कोई दवा नहीं दी गई।’ उन्होंने कहा कि अब उनका भविष्य उनके बच्चों के पैâसलों पर निर्भर है। कौर ने कहा, `मैं खुद कुछ नहीं कर सकती।’ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह अमेरिका लौटना चाहेंगी क्योंकि उनका पूरा परिवार वहीं है।

जमीन पर कंबल डालकर पड़ा सोना
कौर के वकील दीपक अहलूवालिया ने कहा कि डिपोर्टेशन से पहले कौर को अपने परिवार से मिलने का मौका भी नहीं दिया गया। उन्हें जॉर्जिया के एक अस्थाई केंद्र में रखा गया, जहां ६०-७० घंटे तक सिर्फ जमीन पर कंबल डालकर सोना पड़ा। `उनकी डबल घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी हो चुकी है, इसलिए उन्हें उठने-बैठने में परेशानी हुई। उन्हें नहाने का मौका भी नहीं मिला।’

अन्य समाचार