मुख्यपृष्ठस्तंभ‘अब सॉफ्ट पॉर्न स्टार?’

‘अब सॉफ्ट पॉर्न स्टार?’

अमेरिकी राजनीतिक टिप्पणीकार और पूर्व टीवी एंकर मेगिन केली ने पॉप स्टार जेनिफर लोपेज के हालिया स्टेज परफॉर्मेंस पर तीखी टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। केली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोपेज का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा-‘तो अब वे सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। शानदार चुनाव!’ रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो जेनिफर लोपेज के ‘अप ऑल नाइट्स’ टूर से जुड़ा है, जिसमें वे सफेद लेस-अप यूनिटार्ड पहने पुरुष डांसर्स के साथ उत्तेजक अंदाज में डांस करती नजर आर्इं। इसी परफॉर्मेंस को लेकर केली ने सवाल उठाया कि क्या यह अब कला और मनोरंजन की सीमा से आगे निकलकर केवल देह-प्रदर्शन का मंच बन गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस टिप्पणी को लेकर राय बंट गई। कुछ लोगों ने केली का समर्थन करते हुए कहा कि बड़े पॉप स्टार्स के मंचीय प्रदर्शन लगातार अधिक उत्तेजक होते जा रहे हैं। वहीं, लोपेज के प्रशंसकों ने इसे उनकी उम्र, आत्मविश्वास और कलाकार की स्वतंत्रता पर अनावश्यक नैतिक पहरेदारी बताया। कई यूजर्स ने कहा कि ५५ वर्ष की उम्र में भी जेनिफर लोपेज का ऊर्जा से भरा प्रदर्शन उनके पेशेवर अनुशासन और स्टार पावर को दिखाता है। एंटरटेनमेंट वीकली के अनुसार, मेगिन केली इससे पहले भी जेनिफर लोपेज की ड्रेसिंग और सार्वजनिक प्रस्तुतियों पर टिप्पणी कर चुकी हैं। लोपेज की ओर से फिलहाल इस विवाद पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह विवाद केवल एक डांस परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे यह बहस फिर तेज हो गई है कि पॉप संस्कृति में बोल्ड प्रस्तुति को कला माना जाए या अश्लीलता की सीमा लांघना।

अन्य समाचार