रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
अश्विन नवरात्रोत्सव के अवसर पर मुंबई सेंट्रल के पास स्थित 42 टेनामेंट इमारत में बिराजित मुंबई सेंट्रल की राजमाता के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मुंबई सेंट्रलची राजमाता उत्सव मंडल के अध्यक्ष राजेश हजारे बताते हैं कि नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा सप्तशती के अनुरूप मां के नौ रुपों के अनुसार उनकी सजावट कर पूजा अर्चना किया जाता है। भक्त अब तक मुंबई सेंट्रल की राजमाता को शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, तथा कात्यायनी के रूप में दर्शन कर चुके हैं। आगामी दिनों में देवी भक्त मां को काल रात्रि, सिद्धिदात्री, तथा महागौरी के रूप में दर्शन करेंगे। मां के मंडप में दर्शन के दौरान देवी भक्तों को दुर्गा सप्तशती मंत्रों की गूंज सुनाई देती है। मुंबई सेंट्रल के मूर्ति कार सुरेंद्र करगुटकर द्वाराबनाई गई माता की मूर्ति के सजावट का काम मानसी पुजारे, मयूरेश पेडणेकर तथा अक्षय पेडणेकर द्वारा किया गया है। मुंबई सेंट्रल की राजमाता के मंडप में होने वाली आरती के समय भक्तों की भारी भीड़ इकट्ठी होती है।
