मुंबई सहित संयुक्त महाराष्ट्र राज्य के निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को कल शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने पुष्पांजलि अर्पित कर आदरांजलि दी। इस अवसर पर शिवसेना नेता, सचिव व सांसद अनिल देसाई, शिवसेना नेता व सांसद अरविंद सावंत, उपनेता रवींद्र मिर्लेकर, उपनेता एवं पूर्व महापौर विशाखा राऊत, उपनेता अरुण दुधवडकर, विधायक सुनील शिंदे, शिवसेना सचिव व विधायक मिलिंद नार्वेकर, विधायक डॉ. राहुल पाटील सहित अन्य पदाधिकारी और शिवसैनिक उपस्थित थे।
