मुख्यपृष्ठनए समाचारजनता की बचत का श्रेय लेनेवाले...रोजगार के संकट पर मौन क्यों?

जनता की बचत का श्रेय लेनेवाले…रोजगार के संकट पर मौन क्यों?

-सोने की बचत का क्रेडिट लेने पर घिरे मोदी

सामना संवाददाता / लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह के मंच से सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय अपनी अपील को देते हुए एक बार फिर अपनी पीठ थपथपाई। उन्होंने दावा किया कि उनके कहने पर देशवासियों ने सोना कम खरीदा और इससे लोगों का पैसा बचा। साथ ही अगले एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील भी कर दी। लेकिन प्रधानमंत्री के इस आत्मप्रशंसा वाले बयान ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जनता को अपनी बचत का हिसाब देने वाले प्रधानमंत्री देश में बेरोजगारी, महंगाई और घटते रोजगार के अवसरों का हिसाब कब देंगे?
इस पर अब विपक्ष ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि क्या सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का श्रेय किसी प्रधानमंत्री की अपील को दिया जा सकता है? सोने के भाव अंतर्राष्ट्रीय बाजार, डॉलर की कीमत, ब्याज दरों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों से प्रभावित होते हैं। ऐसे में कीमतों में गिरावट का पूरा श्रेय अपनी अपील को देना आर्थिक वास्तविकताओं को नजरअंदाज करना है। समारोह में मोदी ने आईटीआई और आईआईटी के विद्यार्थियों को समान सम्मान देने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि कौशल रखने वाले व्यक्ति का रोजगार कोई नहीं छीन सकता। लेकिन सवाल है कि कौशल प्रशिक्षण लेने वाले लाखों युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप स्थायी रोजगार कितनों को मिला? उत्तर प्रदेश में १७ लाख युवाओं के प्रशिक्षण और सात लाख से अधिक वैंâपस प्लेसमेंट का आंकड़ा पेश किया गया, लेकिन रोजगार की गुणवत्ता, वेतन और नौकरी की स्थिरता पर तस्वीर साफ नहीं की गई। प्रधानमंत्री ने २०१४ के बाद पांच हजार नए आईटीआई खोलने का दावा भी किया। मगर छोटे उद्योगों, पारंपरिक कारीगरों और स्थानीय कारोबारियों की आर्थिक हालत पर कोई ठोस चर्चा नहीं हुई। विपक्ष का सवाल है कि सिर्फ अपीलों और भाषणों से जनता की बचत और युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं होगा। सोना कम खरीदने की सलाह देने के बजाय सरकार को रोजगार, आमदनी और महंगाई पर ठोस जवाब देना चाहिए।

सोशल मीडिया पर पब्लिक बोली, `युवाओं को नौकरी कब मिलेगी, प्रधानमंत्री जी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोना कम खरीदने की अपील वाले बयान पर सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आर्इं। लोगों ने सवाल उठाया कि सोना कम खरीदने से पैसा बचने का दावा तो कर दिया, लेकिन युवाओं को रोजगार कब मिलेगा? किसी ने पूछा कि बेरोजगारी दूर करने का श्रेय कब लेंगे प्रधानमंत्री? लोगों का कहना है कि बचत का ढोल पीटने के बजाय सरकार को नौकरियों का हिसाब देना चाहिए।

अन्य समाचार