मुख्यपृष्ठनए समाचारधारावीवासियों का रणसंग्राम!

धारावीवासियों का रणसंग्राम!

– पुनर्विकास के खिलाफ अडानी एक्सपीरियंस सेंटर पर जुटेंगे हजारों धारावीकर
– १० हजार परिवारों के पुनर्वास का सवाल, शाहूनगर के निवासियों को ७५० वर्गफुट के घर देने की मांग

सामना संवाददाता / मुंबई

धारावी पुनर्विकास परियोजना को लेकर स्थानीय रहिवासियों का विरोध तेज हो गया है। अपने हक के घर और पुनर्वास की मांग को लेकर २८ नवंबर को सरकार और अदाणी समूह के खिलाफ अडानीr एक्सपीरियंस सेंटर पर धड़क मोर्चा निकाला जाएगा। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग है कि धारावी का एक भी परिवार विस्थापित न हो और प्रत्येक पात्र परिवार को धारावी में ही घर मिले। माहिम शाहूनगर के निवासियों को ७५० वर्गफुट का मुफ्त घर देने की भी मांग की गई है। शाहूनगर, माटुंगा लेबर कैंप, धारावी में बनी ५० इमारतों, काला किला म्युनिसिपल चॉल और गणेश विद्यामंदिर के सामने स्थित म्युनिसिपल चॉल के करीब १० हजार परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा उठाया गया है। पूर्व विधायक बाबूराव माने ने किसी भी परिवार को उजड़ने नहीं देने का संकल्प जताया है।
मोर्चे को शिवसेना सांसद अनिल देसाई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, शेतकरी कामगार पक्ष (शेकाप) के नेता जयंत पाटील, शिवसेना विधायक अनिल परब, कांग्रेस की सांसद वर्षा गायकवाड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुंबई अध्यक्ष मिलिंद कांबले, शिवसेना विधायक महेश सावंत, कांग्रेस विधायक ज्योति गायकवाड, समाजवादी पार्टी विधायक अबू आसिम आजमी, राजू कोरडे और आम आदमी पार्टी की प्रीति मेनन सहित विभिन्न दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का समर्थन है। इसके अलावा श्रद्धा जाधव, आशा दीपक काले, विठ्ठल पवार, टी. एम. जगदीश, जोसेफ कोली, अर्चना शिंदे, हर्षल मोरे, वसंत नकाशे, शहाजी दाबी, हाजी बब्बू खान, राजेश सोनावणे, सुरेश सावंत, सतीश कटके, किरण काले, आनंद भोईर, मुत्तू पट्टण, मुन्ना शेख, संदीप कवडे, विजय पोल, कौशिक कोली, संदीप कदम, दीपक खार्वे, भास्कर पिल्ले, मणी कंदन, माधव शिंदे, प्रकाश आचरेकर, जावेद भाई, गंगा डेरबर, माया जाधव, कविता भागणे, मंजू वीर, उषा मातिवाले, अनिता पोटे, आरती चिपलूणकर, चंद्रा त्रिवेदी, देवयानी कोली, दीप्ती फणसगांवकर, अंजना आहिरे और अनिता लोंढे भी आंदोलन में शामिल होंगे।

अन्य समाचार