मुख्यपृष्ठग्लैमरअबरार की उड़ी खिल्ली

अबरार की उड़ी खिल्ली

एशिया कप २०२५ के फाइनल में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद एक बार फिर अपने अनोखे सेलिब्रेशन की वजह से सुर्खियों में आ गए। संजू सैमसन का विकेट लेने के बाद उन्होंने अपनी ट्रेडमार्क आंख मटकाने वाली स्टाइल में जश्न मनाया। लेकिन खास बात यह रही कि जब-जब अबरार ने भारत के खिलाफ यह सेलिब्रेशन किया है, पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले फरवरी में भी उन्होंने शुभमन गिल को आउट कर यही सेलिब्रेशन किया था, लेकिन भारत ने वह मैच आसानी से जीत लिया था। फाइनल में भी ऐसा ही हुआ। भारत ने पाकिस्तान को ५ विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और जितेश शर्मा ने अबरार की नकल करते हुए उन्हें मजाक में ट्रोल भी किया। इस जीत के साथ भारत ने नौवीं बार एशिया कप ट्रॉफी जीती।

अन्य समाचार