बॉलीवुड की स्टाइल सेंसेशन अलाया एफ इन दिनों पर्दे से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने कूल और बिंदास अंदाज से सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी ग्लैमरस लुक तो कभी बेफिक्र मस्ती,अलाया का नया सोशल मीडिया अपडेट पैंâस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस बार अभिनेत्री ने पानी के बीच दोस्तों संग ऐसा ब्रेक लिया कि तस्वीरें देखते ही मूड प्रâेश हो जाए! इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में अलाया बोट पर दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। खुले आसमान, नीला पानी और आसपास का खूबसूरत नजारा उनके इस छोटे से गेटअवे को और खास बना रहा है। तस्वीरों के साथ उनका मजेदार वैâप्शन—‘लड़कियां बस मस्ती करना चाहती हैं (पानी के पास)’ भी खूब ध्यान खींच रहा है। एक तस्वीर में अलाया ब्लैक आउटफिट और लॉन्ग बूट्स में बोट पर बैठी पोज देती नजर आती हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में स्ट्राइप्ड शर्ट, शॉर्ट्स और सनग्लासेस में वह पानी किनारे रिलैक्स करती दिखाई दे रही हैं।
