मुख्यपृष्ठग्लैमरअमीषा ने एक्ट्रेसेस को दिखाया आईना...‘स्टारडम के भ्रम में हैं!’

अमीषा ने एक्ट्रेसेस को दिखाया आईना…‘स्टारडम के भ्रम में हैं!’

-अमीषा पटेल एक बार फिर
बॉलीवुड को लेकर अपने बेबाक बयान से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब के दौरान जब उनसे बढ़ते एंटूरेज कल्चर पर राय मांगी गई, तो उन्होंने बिना घुमाए-फिराए कई हीरोइनों पर निशाना साध दिया। अमीषा ने कहा कि कई फीमेल एक्ट्रेसेज अपने स्टारडम को लेकर भ्रम में हैं। उनका दावा है कि फिल्म प्रमोशन के दौरान कुछ अभिनेत्रियों की पूरी टीम पर होने वाला खर्च इतना बढ़ जाता है कि वह कई बार फिल्म की पहले दिन की कमाई से भी ज्यादा हो जाता है। अमीषा की सलाह भी दो-टूक थी, अगर टीम इतनी जरूरी है तो उसका खर्च खुद उठाइए! इतना ही नहीं, अमीषा ने अपनी फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ की सफलता का भी जिक्र किया और इसे ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ और ‘वॉर २’ से भी बड़ी सफलता बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सालों में एक ‘गदर’ जैसी फिल्म करना पसंद करेंगी, बजाय ऐसी फिल्मों के जो पहले दिन ही ऑफर के सहारे चलें।

अन्य समाचार