बिग बॉस के घर में इन दिनों टास्क कम और तकरार ज्यादा देखने को मिल रही है। आसिफ खान, रोहड़ खान और स्काउटओपी के नॉमिनेशन के बाद मामला गरमा गया है। आसिफ ने शो को अनफेयर बताते हुए मेकर्स पर रोहड़ को टारगेट करने का आरोप लगाया। अब भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी उनके समर्थन में उतर आई हैं। आम्रपाली ने बिग बॉस पर टीवी स्टार्स को ज्यादा तवज्जो देने का आरोप लगाते हुए तंज कसा कि अगर इतना ही टीवी स्टार्स के लिए करना है तो शो का नाम ‘बिग बॉस’ की जगह ‘आईटीए अवॉर्ड्स’ ही रख दीजिए। उन्होंने कहा कि दूसरे जॉनर के कंटेस्टेंट्स भी शो में अपने असली इमोशंस दिखा रहे हैं। वहीं आसिफ का गुस्सा भी सातवें आसमान पर दिखा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह दर्शकों को हंसा-रुला रहे हैं, फिर भी सवाल उठ रहा है कि वो नजर नहीं आ रहे। आखिर अब क्या करें, ‘अपना सिर काट दें?’ इतना सुनते ही मामला और भी गरमा गया।
