मुख्यपृष्ठग्लैमरफ्लाइट में रोमांस का ओवरडोज!

फ्लाइट में रोमांस का ओवरडोज!

-हिना खान पर यूं प्यार लुटाते दिखे रॉकी

हिना खान और रॉकी जायसवाल एक बार फिर अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार दोनों का प्यार आसमान की ऊंचाइयों पर उड़ता नजर आया। हिना ने सोशल मीडिया पर फ्लाइट के अंदर का एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें
रॉकी बड़े प्यार से उनके हाथों को चूमते दिखाई दे रहे हैं। इस खूबसूरत पल ने पैंâस का दिल जीत लिया। वीडियो के साथ हिना ने लिखा, ‘मोहब्बत करो तो ऐसे… वरना मत करो।’ साथ ही उन्होंने हर मुश्किल वक्त में साथ निभाने के लिए रॉकी का शुक्रिया भी अदा किया। पोस्ट सामने आते ही कमेंट सेक्शन प्यार भरे संदेशों से भर गया। रॉकी ने भी जवाब में ‘माय बेबी’ लिखकर अपना प्यार जताया, जबकि रुबीना दिलैक और माही विज समेत कई सितारों ने दोनों की जोड़ी पर प्यार बरसाया। पैंâस इस कपल को एक बार फिर ‘कपल गोल्स’ बता रहे हैं।

अन्य समाचार