मुख्यपृष्ठसमाचारयोगी राज में बाबा को मिल रही जान से मारने की धमकी...

योगी राज में बाबा को मिल रही जान से मारने की धमकी …मुख्यमंत्री पोर्टल, पुलिस कमिश्नर, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

राजेश सरकार
प्रयागराज। कई साल से अरैल संगम तट पर मां गंगा-यमुना की आरती-पूजन और साफ-सफाई में अपने भक्तों के साथ लगे रहने वाले बाबा राजबाबू मिश्रा (ऑनलाइन बाबा) को मोबाइल फोन पर दाढ़ी उखाड़ कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। योगी शासन में बाबा को मिली धमकी से वह और उनका पूरा परिवार भयाक्रांत है। बाबा ने अपने और परिवार की जानमाल बचाने को मुख्यमंत्री के पोर्टल जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ उन्होने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर को भी प्रार्थना पत्र भेज कर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बता दें कि सुरसरि त्रिवेणी गंगा आरती सेवा ट्रस्ट अलर्कपुरी (अरैल) तीर्थराज प्रयागराज के अध्यक्ष राजबाबू मिश्रा ऑनलाइन बाबा के नाम से जाने जाते हैं। अरैल तट पर प्रतिदिन मां गंगा-यमुना की आरती, पूजन के साथ ही अपने सेवादारों के साथ पवित्र तट पर नियमित साफ-सफाई कर गंगा सेवा में लगे रहते है। अरैल तट पर बाबा की अपनी कुटिया है। उन्होने बताया कि शनिवार 6 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच बाबा की कुटिया के समीप अरैल बांध रोड पर कुछ लोग उनके भक्त धन्ना को मारने-पीटने की नीयत से घेरे हुए थे। यह देखकर भक्त की सहायता करने उसके पास पहुंच गए। बीच-बचाव किया। इसके कुछ देर बाद ही मोबाइल नंबर 8810730723 से ऑनलाइन बाबा के मोबाइल पर कॉल किया गया जिसमें उसे अरैल निवासी नैनी थाने के हिस्ट्रीशीटर का नाम लेकर धमकाते हुए घर पर बुलाया जा रहा है और बराबर ढाड़ी उखाड़ कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बाबा को जिस नंबर से फोन किया गया था ट्रू कॉलर में उस नंबर में उसका नाम विवेक मल्लाह (विवेक पंडा) लिखकर आ रहा है।

अन्य समाचार